Search Bar

Header Ads

Caño Cristales Rainbow River इंद्रधनुष नदी


Caño Cristales कानो क्रिस्टालेस यह एक कोलम्बियन नदी है जो की Serrania de la Macarena के Meta प्रान्त में स्थित है ।यह Guayabero नदी की सहायक नदी है । कानो क्रिस्टालेस को आमतौर पर पाँच रंगो वाली नदी (River of five colour ) के नाम से जाना जाता है या फिर इसे ''Liquid Rainbow'' इसके प्रभावशाली रंगों के कारण कहा जाता है ।कुछ लोगो का  यह भी मानना है की यह नदी संसार की सबसे खूबसूरत नदियों में से एक है ।

                         जब कोई पर्यटक यहाँ घूमने के लिए अता है तो उसे विश्वास ही  नहीं होता की वे वास्तव में किसी ऐसी नदी को देख रहे है जिसमे इतने सारे भिन्न-भिन्न रंग है ।इस नदी के बगल में ही एक ''La  Macarena National Park ''  है । जिसके अधिकांश भाग में बड़ी -बड़ी घाँस उगी हुई है ।यहाँ विशाल  चट्टानों की श्रृंखलाये है और जंगल है जिनमें अनेक प्रकार के जीव जंतु और पक्षियाँ रहते है  ।और अगर किसी पर्यटक को  इस पार्क में घूमना है तो उसे  Licensed tour guide के साथ आना आवश्यक  है  इसके पूर्व उस पर्यटक को  नैशनल पार्क ऑफिस से पहले से भी  परमिशन लेनी होगी  । यहाँ एक दिन में घूमने वाले पर्यटकों  की संख्या निर्धारित होती है उससे अधिक संख्या में घूमने की अनुमति नहीं है  ।


               कानो क्रिस्टालस नदी में अगर किसी को स्नान करना है तो उसे विशेष बातों का  ध्यान रखना चाहिए  ।नदी में प्रवेश करने से पहले यह ध्यान रखे की आपके शरीर पर किसी प्रकार का sun cream या bug spray जैसी चीज़े न लगी हों क्योकि इस नदी में पाया जाने वाला पौधा इन रसायनो के प्रति काफी संवेदनशील होते है जोकि इन पौधों को नुक्सान पहुँचा सकते है इसीलिए यहाँ किसी भी प्रकार का कॉस्मेटिक प्रयोग करके प्रवेश करना सख्त मना  है  ।

यह नदी इतनी रंग बिरंगी क्यों दिखाई देती है ?

                  इस नदी में खूबसूरत रंग दिखाई देने का कारण इसमें पया जाने वाला ''Macarena clavigera'' पौधे के कारण आता है ।यह पौधा बहुत ही नाज़ुक और छोटा होता है और चट्टानों पर पानी के अंदर उगता है  । इसके जड़ो का  डिजाइन कुछ इस तरह का होता है जो चट्टानों को पानी के तेज़ बहाव में भी पकड़कर रखे ।यह मुख्यतः उष्णकटिबंधिय (tropical ) और उपोष्णकटिबंदीय (subtropical )इलाकों में पाया जाता है 

                      इन पौधों के चटक रंगों को हम सिर्फ जून से दिसंबर तक के महीने में ही देख सकते है और जून से अक्टूबर तक इसकी छठा अपने चरमोत्कर्ष पर होती है  । यह अनेक प्रकार के रंगो के  होते  है  जैसे - लाल, हरा ,नीला ,पीला ,महरूम  तथा नारंगी आदि भी  ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ